अष्टछाप के कवियों का भारतीय संगीत में योगदान

Authors

  • डॉ महेश चंद्र पाण्डे एसोसिएट प्रोफेसर, संगीत विभाग, एम०बी०राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी (नैनीताल)

Abstract

पुष्टीमार्गी कीर्तन का साहित्यिक केवल अष्टछाप की रचनाएं ही हो ऐसी बात नहीं है। उनके अलावा अन्य भक्त गायकों की रचनाएं भी गई जाती है, परन्तु अष्टछाप कवियों के बिना पुष्टि मार्ग की कल्पना करना संभव नहीं है। गोस्वामी विट्ठल नाथ जी को ‘श्रीनाथजी’ की सेवा का विस्तार करना था, यद्यपि उन्होंने स्वयं भी अनेक संस्कृत, तेलुगू, ब्रजभाषा में पद लिखे, तथापि इसके लिए उन्हें श्रेष्ठ कवि और संगीतज्ञों की आवश्यकता लगी। उनकी विचित्र प्रतिभा ने ऐसे कई गायकों को ढूंढ निकाला। उन्होंने अष्टयाम की सेवा के लिए, अष्ट सखाओ की मंडली बनाई। जिसमें चार गायक सेवि (श्री कुंभनदास जी, श्री सूरदास जी, श्री कृष्ण दास जी, श्री परमानंद दासजी) अपने पिता के लिए तथा चार गायक सेवी (श्री गोविंद स्वामी, श्री छीत स्वामी, श्री चतुर्भुज दास, श्री नंददास) अपने लिए रखे। यही मंडली हिंदी साहित्य जगत में अष्टछाप के नाम से प्रसिद्ध हुई। यह सभी सखा उच्च कोटि के कवि और संगीतज्ञ थे।

References

२५२ वैष्णवन की वार्ता गोस्वामी गोकुलनाथ, प्रकाशक खेमराज श्रीकृष्णदास, 2008

आदि वैष्णवाचार्य श्री विष्णु स्वामी और उनका संप्रदाय (प्रकाशक विष्णु स्वामी महासभा वृंदावन)

श्री गोवर्धन नाथ जी के प्राकट्य की वार्ता, हरि राय जी कृत, श्री प्रभु दयाल मित्तल मथुरा, 1962

84 वैष्णवन की वार्ता, हरिराय, वेंकटेश्वर प्रेस बंबई,1869

अष्टछाप-धीरेंद्र वर्मा, हिंदुस्तानी एकेडमी,1930

भक्त नामावली श्री हित ध्रुवदास, काशी नागरिक प्रचारिणी सभा इलाहाबाद, 1901,

भ्रमरगीत सार,आचार्य पंडित रामचंद्र शुक्ल,प्रथम संस्करण, नागरिक प्रचारिणी सभा काशी, 1925

अष्टछाप और वल्लभ संप्रदाय, डॉ.दीनदयाल गुप्त,भाग 1, हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग,1947

संगीत अष्टछाप डॉ लक्ष्मी नारायण गर्ग,संगीत कार्यालय हाथरस,1962

भक्तमाल टीका भक्ति रस बोधिनी, प्रिया दास, गीता प्रेस गोरखपुर,1769,

कीर्तन संग्रह, बसंत कीर्तन ,भाग 2, ठा.त्रीकमदास चकुभाई, श्री अच्युत मुद्रणालय, २३३ काळबादेवी रोड, बम्बई,1920-1940

हस्तलिखित कीर्तन प्रति- जवाहरलाल चतुर्वेदी मथुरा

संगीत चूड़ामणि,जगदेकमल्ल द्वितीय (12वीं शताब्दी), बड़ौदा संस्करण ओरिएंटल इंस्टीट्यूट द्वारा,1958

Additional Files

Published

15-11-2023

How to Cite

डॉ महेश चंद्र पाण्डे. (2023). अष्टछाप के कवियों का भारतीय संगीत में योगदान. International Educational Applied Scientific Research Journal, 8(11). Retrieved from https://ieasrj.com/journals/index.php/ieasrj/article/view/622