संगीत व सौन्दर्यशास्त्र
Abstract
संगीत में प्रयुक्त ध्वनियां, विभिन्न मानसिक स्थितियों की भी सूचक होती है। यह केवल आनंदानुभूति ही नहीं होती, अपितु यह हमारे मनोभावों को भी प्रभावित करती हैं। संगीत हमारी आत्मा में भक्तिमय अनुभूतियां भर देता है तथा भक्ति भी एक प्रकार का आवेग है, जो हमारी आत्मा को प्रभावित करता है। यद्यपि स्थूल रूप से ललित कलाओं में भिन्नता स्पष्ट दिखाई देती है और है भी, परंतु एक धरातल ऐसा भी है जिस पर पहुंचकर सभी ललित कलाएं तात्विक दृष्टि से अंतःसंबंद्ध और सामान सिद्ध होती हैं इस प्रकार किसी एक कला के भाव को स्पष्ट करने के लिए अन्य कला का सहारा लेना अंतः संबंध का सूचक है। भारतीय ‘कला साहित्य’ के अंतर्गत राग-माला चित्रों के द्वारा हमें संगीत की राग रागिनियों का चित्रात्मक दर्शन मिलता है। राग-माला के चित्रों में राग-रागिनी से संबंद्ध वातावरण,दृश्य,विषय,रस, कला और भाव आदि का ऐसा व्यंजन चित्र रहता है की चित्र को देखने मात्र से राग अथवा रागिनी के रूप,प्रकृति और समय आदि का पूर्ण ज्ञान हो जाता है। यहां संगीत कला जिन दृश्य,अदृश्य सूक्षमताओं का विवेचन ध्वनि तथा लाय के द्वारा करती है उन्हें चित्रकला रंगरेखाओं के द्वारा, मूर्ति कला आकृतियों के द्वारा, काव्य कला काव्य के द्वारा व्यक्त करती है। अतः सौंदर्य शास्त्र केवल किसी एक क्षेत्र से नहीं अपितु सौंदर्य के संपूर्ण क्षेत्र से संबंधित है।
References
I. सौन्दर्यशास्त्र के तत्त्व ,डॉ. कुमार विमल ,राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली1977
II. सौन्दर्यशास्त्र ,डॉ. हरद्वारी लाल शर्मा ,हिंदी ग्रंथ अकादमी1998
III. भारतीय सौन्दर्यशास्त्र ,डॉ. निर्मला जैन, राजकमल प्रकाशन 2007
IV. भारतीय संगीत का सौन्दर्यशास्त्र ,डॉ. अशोक कुमार ,कनिष्क पब्लिशर्स, नई दिल्ली 2012
V. संगीत और सौन्दर्य, डॉ. प्रेमलता शर्मा ,संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली 1998
VI. संगीत दर्शन ,आचार्य बृहस्पति ,राजकमल प्रकाशन 1989
VII. भारतीय संगीत का इतिहास एवं सौन्दर्य ,डॉ. भगवतशरण शर्मा ,कनिष्क पब्लिशर्स 2005
VIII. भारतीय संगीत का सौन्दर्य पक्ष ,डॉ. सुनीता शर्मा ,राधा पब्लिकेशन्स, नई दिल्ली 2010
IX. संगीत शास्त्र एवं सौन्दर्य बोध ,डॉ. उमा मिश्रा ,क्लासिकल पब्लिशिंग कंपनी 2015
X. सौन्दर्यशास्त्र और कला-दर्शन ,डॉ. रामविलास शर्मा ,वाणी प्रकाशन 2003
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2022 International Educational Applied Scientific Research Journal

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.