बाल विकास और अधिगम में चित्रों की भूमिका
Keywords:
बाल विकास, प्रारंभिक साक्षरता, संज्ञानात्मक विकास, रचनात्मकता, सहानुभूति, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, भाषा कौशल।Abstract
यह आलेख बाल्यावस्था में चित्रों की भूमिका को एक प्रभावी अधिगम उपकरण के रूप में विश्लेषित करता है, विशेष रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में। बाल्यावस्था मस्तिष्क विकास का संवेदनशील चरण है, जहाँ दृश्य, श्रव्य और अनुभवात्मक माध्यम सीखने की नींव रखते हैं। चित्र बच्चों को जटिल अवधारणाओं को सरल रूप में समझने, शब्दावली और पठन कौशल विकसित करने तथा कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। द्वि-कोड सिद्धांत के अनुसार दृश्य और भाषाई जानकारी का संयोजन सीखने को अधिक प्रभावी और स्थायी बनाता है।
आलेख में यह भी स्पष्ट किया गया है कि चित्र संज्ञानात्मक विकास, भावनात्मक समझ, सहानुभूति, तथा समस्या समाधान कौशल को सुदृढ़ करते हैं। वे विभिन्न अधिगम शैलियों—दृश्य, श्रव्य और क्रियात्मक—को समर्थन प्रदान करते हैं और कक्षा में सहभागिता व ध्यान अवधि को बढ़ाते हैं। NEP 2020 बाल-केंद्रित, अनुभवात्मक और बहु-संवेदी शिक्षण पर बल देती है, जिसमें चित्र आधारित सामग्री विशेष रूप से प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा और आधारभूत साक्षरता के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक है। निष्कर्षतः, चित्र समावेशी, प्रभावी और आनंदमय अधिगम को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
References
I. बंडूरा, (1977). सोशल लर्निंग थ्योरी। प्रेंटिस हॉल।
https://www.asecib.ase.ro/mps/Bandura_SocialLearningTheory.pdf
II. ब्रूनर(1986). एक्चुअल माइंड्स, पॉसिबल वर्ल्ड्स। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस।
https://www.jstor.org/stable/j.ctv26070s7
III. पाइवियो (1991). ड्यूल कोडिंग थ्योरी: रेट्रोस्पेक्ट एंड करंट स्टेटस। कैनेडियन जर्नल ऑफ साइकोलॉजी, 45(3), 255–287।
https://doi.org/10.1037/h0084295
IV. पियाजे (1952). द ओरिजिन्स ऑफ इंटेलिजेंस इन चिल्ड्रेन। (एम. कुक, अनुवादक)। डब्ल्यू. डब्ल्यू. नॉर्टन एंड कंपनी।
https://doi.org/10.1037/11494-000
V. सेनेशालऔर लेफेव्र (2002). बच्चों के पठन कौशल के विकास में अभिभावकों की भागीदारी। चाइल्ड डेवलपमेंट, 73(2), 445–460।
https://doi.org/10.1111/1467-8624.00417
VI. वाइगोत्स्की (1978). माइंड इन सोसाइटी: उच्च मनोवैज्ञानिक प्रक्रियाओं का विकास। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस।
https://home.fau.edu/musgrove/web/vygotsky1978.pdf
VII. व्हाइटहर्स्टऔर लोनिगन (1998). बाल विकास और प्रारंभिक साक्षरता। चाइल्ड डेवलपमेंट, 69(3), 848–872।
https://doi.org/10.1111/j.1467-8624.1998.tb06247.x
VIII. ज़ीसी, पी. डी. (2009). वर्तमान साहित्य चयन का उपयोग करके छोटे बच्चों में सहानुभूति के विकास को बढ़ावा देना। अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन जर्नल, 36(4), 301–308।
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License
Copyright (c) 2021 International Educational Applied Scientific Research Journal

This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License.